Saturday, September 23, 2023

Arjun Kapoor Share Romantic Photo With Girlfriend Malaika Arora Fans Advise Them Get Married – पेरिस पहुंचते ही अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग शेयर की प्यारभरी तस्वीर, देखकर फैंस बोले


पेरिस पहुंचते ही अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग शेयर की प्यारभरी तस्वीर, देखकर फैंस बोले- 'शादी कर लो'

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों पेरिस में हैं. यह कपल वहां वेकेशन मना रहा है. शुक्रवार को अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पेरिस के लिए रवा हुए थे. इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया था. यह कपल अर्जुन कपूर का बर्थ सेलिब्रेट करने के लिए पेरिस पहुंच चुका है. अब पेरिस से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं. जिसे इन दोनों के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इन तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 

यह भी पढ़ें

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में इन दोनों का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीर में आइफिल टावर भी दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों की यह सेल्फी तस्वीरें हैं. 

इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘आइफिल अच्छा… मुझे पता था.’ सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘एन्जॉय करो, प्यार करे वालों को कई रोक नहीं सकता.’ दूसरे फैन ने सलाह देते हुए लिखा, ‘शादी कर लो.’ अन्य फैन ने लिखा, ‘दुनिया की सब से खूबसूरत जोड़ी.’ इनके अलावा और भी कई फैंस ने कमेंट किए हैं. 





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,868FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime