Friday, June 9, 2023

Dev Deepawali 2022 Date Of Deepawali 2022 Will Change Due To Lunar Eclipse 2022 Dev Deepawali Date Time Shubh Muhurat And Importance Dev Diwali Kab Hai – Dev Deepawali 2022: चंद्र ग्रहण को लेकर बदल जाएगी देव दीपावली की तारीख ! जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व


Dev Deepawali 2022: चंद्र ग्रहण को लेकर बदल जाएगी देव दीपावली की तारीख ! जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Dev Deepawali 2022: चंद्रग्रहण के कारण इस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली.

Dev Deepawali 2022 Date: दीवाली के 15 दिन बाद देव दीपावली मनाई जाती है. इस साल देव दीपावली 07 नवंबर, 2022 को मनाई जाएगी. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2022) तिथि को देव दीपावली (Dev Deepawali kab hai) का त्योहार मनाया जाता है. लेकिन इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 Date) लगने जा रहा है. ऐसे में इस बार देव दीपावली पूर्णिमा से एक दिन पहले यानी 07 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं साल 2022 में देव दीपावली की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में.

यह भी पढ़ें

कब है देव दीपावली | Dev Deepawali 2022 Date

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है. इस बार कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 08 नवंबर, 2022 को रखा जाएगा. इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. ऐसे पंडितों और ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का मनना है कि इस साल देव दीपावली 07 अक्टूबर, को मनाई जाएगी. शास्त्रों में ग्रहण के दौरान पूजा कारना निषेध माना गया है. 

देव दीपावली 2022 शुभ मुहूर्त | Dev Deepawali 2022 Shubu Muhurat

आमतौर पर देव दीपावली कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. इस बार कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 07 नवंबर को शाम 4 बजकर 15 मिनट से शुरू हो रही है. वहीं पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 08 नवंबर, 2022 को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर हो रही है. ऐसे में देव दीपावली 07 नवंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. इस दिन प्रदोष काल में पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक है. 

Chhath Puja 2022: छठ पूजा करने की सही विधि क्या है, यहां जानिए जरूरी नियम

देव दीपावली पर दीप दान का है खास महत्व

देव दीपावली के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दीपदान करना शुभ होता है. मान्यतानुसार, यह दीपदान नदी के किनारे किया जाता है. पौराणिक मान्यता और परंपरा के वजह से बनारस में गंगा नदी के किनारे व्यापक स्तर पर दीपदान किया जाता है. इसे बनारस में देव दीपावली कहा जाता है.

5qtvbpb

Dev Deepawali 2022: इस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली.

देव दीपावली का महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा को भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था. वही वजह है कि इस दिन को लोग उत्साहपूर्वक मनाते हैं. इस क्रम में लोग गंगा नदी के किनारे दीपदान करते हैं. इसके साथ ही इस दिन लोग गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करते हैं. इस दिन गंगा नदी के किनारे दीपदान और स्नान करना शुभ और मंगलकारी होता है.

Kartik Purnima 2022 Date: कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और स्नान-दान का महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

करगिल में गरज PM मोदी, कहा- सेनाएं दुश्‍मन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देना जानती हैं​



Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime