Thursday, June 8, 2023

JEE Main Result 2022 Updates: NTA Official Said, JEE Main Result 2022 Will Be Declared On July 9 – JEE Main Result 2022 Updates: NTA अधिकारी ने कहा, 9 जुलाई को जेईई मेन परिणाम 2022 घोषित होंगे


JEE Main Result 2022 Updates: NTA अधिकारी ने कहा, 9 जुलाई को जेईई मेन परिणाम 2022 घोषित होंगे

JEE Main Result 2022 Updates: जेईई मेन परिणाम 2022 9 जुलाई को हो सकता है जारी

नई दिल्ली:

JEE Main Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी  (NTA) शनिवार, 9 जुलाई तक ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main 2022) के परिणाम की घोषणा कर सकता है. एनटीए के एक अधिकारी के मुताबिक, “जेईई मेन 2022 का परिणाम तैयार है, और उम्मीद है कि परिणाम लिंक कल तक  सक्रिय हो जाए.” रिजल्ट के वेबसाइट पर एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर पेपर 1 (BE and BTech)और पेपर 2 (BArch and BPlanning) के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

एनटीए ने पहले 6 जुलाई को जेईई मेन पेपर 1 (BE and BTech) की अनंतिम आंसर-की जारी की थी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर आंसर-की की जांच करने के साथ उसे डाउनलोड कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2022 परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा. 

जेईई मेन 2022 सत्र के लिए कट-ऑफ (( cut-off for JEE Main 2022 session 1 ) 

जेईई मेन 2022 सत्र ( cut-off for JEE Main 2022 session 1 ) के लिए कट-ऑफ इस साल लगभग 75 प्रतिशत अंक होने की संभावना है, जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणियों को कुल मिलाकर न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा. इस बीच, सत्र 2 के लिए जेईई मेन पंजीकरण प्रक्रिया 9 जुलाई को बंद कर दी जाएगी. बता दें कि जेईई मेन सत्र 2 को 21 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा. 



Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,804FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime